बिलासपुर

19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्ध, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 10 महिमा नगर सिरगिट्टी निवासी गणेश रजक के मकान में किराए से रहने वाला युवक विक्की यादव 19 वर्ष पिता पुनीराम यादव, अपने माता-पिता के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के कुछ समय पहले युवक ने अपने परिजनों को फोन कर कहा था कि उसे अपना मोबाइल छुड़वाने के लिए पैसों की जरूरत है।

इसके बाद रविवार शाम को वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पड़ोसियों ने जब युवक को संदिग्ध हालत में देखा तो तुरंत परिजनों और उसके जीजा रुपेश यादव को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते क्षेत्र में घटना की खबर आग की तरह फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली, लेकिन वहां से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वही सोमवार को पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया है फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,