जांजगीर चाँपा

नाबालिग से अनाचार…बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना बलौदा क्षेत्र में नाबालिग से अनाचार के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बालिका को शादी का झांसा देकर डरा-धमकाकर सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में टीम गठित कर तत्काल तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विजय कुमार केवट, निवासी बलौदा, को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 22 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64(2)(m), 69, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उपनिरीक्षक प्रतिभा राठौर सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,