सक्ती

बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार…रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार रुपये बरामद,

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के थाना जैजैपुर पुलिस ने उठाईगिरी की घटना का खुलासा करते हुए महज तीन दिनों के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 30 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जबकि एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ओडेकेरा निवासी बुधेस्वर देवांगन ने 18 फरवरी 2026 को थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह सहकारी बैंक जैजैपुर से धान बिक्री की 40 हजार रुपये की राशि निकालकर टीवीएस लूना से घर लौट रहे थे। रकम को एक थैले में रखकर वाहन के हैंडल में लटका रखा था। रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर वाहन खड़ा कर वह अलग से बोतल में पेट्रोल लेने गए। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और मौका पाकर हैंडल में लटके पैसों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना जैजैपुर पुलिस एवं साइबर टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक प्रधान 27 वर्ष निवासी जाजपुर उड़ीसा हाल मुकाम भीमखोज जिला महासमुंद को एक नाबालिग साथी सहित संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी विजय की तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना एवं साइबर टीम के कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,