बिलासपुर

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्ती से हो रही कार्रवाई….खनिज विभाग ने 11 वाहन किये जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर कुल 11 वाहनों को जप्त किया है। खनिज अमले द्वारा जोगीपुर और रतनपुर क्षेत्र में की गई कार्रवाई में बिना वैध अभिवहन पास के रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर वाहनों को पकड़ा गया। सभी वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी तरह कोनी, अशोक नगर, सरकंडा और बिरकोना क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया, जहां अशोक नगर से गिट्टी व रेत का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्राली, तथा बिरकोना क्षेत्र से रेत लोड 1 हाइवा वाहन को जप्त कर थानों की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है।

वहीं, निरतु, घुटकू, लमेर और लारिपारा क्षेत्रों में भी खनिज निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान लमेर क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए 5 ट्रैक्टर-ट्राली वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना कोटा को सुपुर्द किया गया।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में अवैध खनन व परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। नदियों को जीवन रेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके संवर्धन और संरक्षण के लिए सभी को जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पौधरोपण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और इसके लिए आवश्यक फंड भी जारी किए गए हैं। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन एवं परिवहन करने वालों पर इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी