बिलासपुर

प्रदेश में आरक्षण 72% किए जाने के खिलाफ अनारक्षित वर्ग का विरोध जारी, रविवार को सड़क पर लगाया झाड़ू

डेस्क

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में आरक्षण बढोत्तरी सम्बन्धी निर्णय के खिलाफ पूरे प्रदेश में सामान्य अनारक्षित वर्ग द्वारा पुरजोर विरोध किया जा रहा है…. इसी तारतम्य में प्रदेश सरकार को होश में लाने के लिए पूरे प्रदेश में अनारक्षित वर्ग द्वारा 1 सितंबर को प्रतीकात्मक झाड़ू लगाओ अभियान चलाया गया… इसके तहत बिलासपुर में अनारक्षित वर्ग सामान्य वर्ग हित सुरक्षा आंदोलन के बैनर तले सीपत चौक से नूतन चौक तक झाड़ू लगाया गया… उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो युवा सुबह से सीपत चौक में अपने हाथों में प्रदेश सरकार के इस निर्णय के को वापस लेने सम्बन्धी नारे लेकर सड़क पर खड़े होकर लोगो की भीड़ एकत्रित की तथा नारो के साथ झाड़ू लगाया… नूतन चौक स्थित बैरिस्टर ख़ूबचन्द्र बघेल के मूर्ति के पास की गंदगी साफ करके वहां भजन किया… युवाओ की सरकार से मांग है की सामान्य वर्ग पर अत्याचार बन्द कर प्रतिभाओ की हत्या बन्द करो साथ ही सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करें… राजनीतिक लाभ की दृष्टि से लिया गया यह निर्णय अनारक्षित वर्ग के हितों को प्रभावित कर रहा है…राज्य में आरक्षण संविधान और उच्चतम न्यायालय के निर्णय अनुसार 50% से अधिक नही होनी चाहिए लेकिन अभी राज्य सरकार ने इसे 72% कर दिया है…

आंदोलन को चलाने वाले लोगो ने सभी वर्गों को इस आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया है साथ ही आगामी 5 सितंबर को अंकसूची की छायाप्रति जलाने का कार्यक्रम है जिसमे अधिक से अधिक संख्या में उपस्तिथ होने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!
Letest
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला, 62 वर्षीय लापता बुजुर्ग की पेड़ से लटकी मिली सड़ी-गली लाश, रतनपुर पुलिस जांच में जुटी