कोटा

भरोसे का कत्ल… 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाहन कराए अपने नाम,

उदय सिंह

बिलासपुर – रिश्तों की आड़ में विश्वासघात का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कोटा थाना क्षेत्र की बेलगहना चौकी में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने ही परिचित रिश्तेदार पर धोखे से लाखों रुपये, जमीन और वाहन हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी फगुन प्रजापति निवासी केन्दा के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता बालकुंवर बसोर पति स्वर्गीय गंगाराम बसोर निवासी कृष्णानगर बेलगहना ने पुलिस को बताया कि वह अशिक्षित हैं और घर पर छौआ-टुकनी खरीदकर बेचने का काम करती हैं। उनके पति की मृत्यु करीब 26 वर्ष पहले हो चुकी है। उनके तीन पुत्रों की भी मृत्यु हो चुकी है, जबकि एक पुत्री उनके साथ रहती है। महिला के अनुसार, उनके खाते में जमीन बिक्री और अन्य आय से करीब 23 लाख रुपये जमा थे। रिश्तेदार फगुन प्रजापति का उनके घर आना-जाना था। महिला ने बताया कि उनके बेटे रमेश की बीमारी के दौरान फगुन ही उसे अस्पताल ले जाया करता था, जिससे परिवार को उस पर भरोसा हो गया था। आरोप है कि 14 दिसंबर 2021 को फगुन प्रजापति महिला को ग्रामीण बैंक बेलगहना ले गया और कहा कि बैंक में केवाईसी करानी है। वहां कुछ कागजों में अंगूठा लगवाकर उसने महिला को वापस घर छोड़ दिया। बाद में महिला को पता चला कि उसी दिन उसके खाते से 23 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।
महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद जुलाई और सितंबर 2022 में फगुन उसे धान बिक्री पंजीयन कराने के नाम पर कोटा तहसील कार्यालय ले गया। वहां भी कई दस्तावेजों में अंगूठा लगवाया गया। कुछ समय बाद जब महिला ने पटवारी से अपनी जमीन की जानकारी ली तो पता चला कि ग्राम लूफा स्थित उसकी करीब 6.34 एकड़ कृषि भूमि खसरा नंबर 991/2 और 763 आरोपी फगुन प्रजापति के नाम दर्ज हो चुकी है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला के दिवंगत बेटे के नाम दर्ज तीन वाहन छोटा हाथी, सेंट्रो कार और एक्टिवा को बीमा और दस्तावेज अपडेट कराने के बहाने रतनपुर ले जाकर कागजों में अंगूठा लगवाया गया और बाद में तीनों वाहनों का नामांतरण भी फगुन प्रजापति के नाम करा लिया गया। बुजुर्ग महिला का कहना है कि रिश्तेदारी और भरोसे के कारण उसने लंबे समय तक पुलिस में शिकायत नहीं की। वह आरोपी से रुपये लौटाने, जमीन और वाहन वापस करने की मांग करती रही, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो उसने चौकी बेलगहना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी फगुन प्रजापति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में दस्तावेजों की जांच, बैंक लेनदेन और जमीन-वाहनों के हस्तांतरण संबंधी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। घटना ने रिश्तों के नाम पर बुजुर्गों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,