रतनपुर

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश…रामटेकरी मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान

जुगनू तंबोली

रतनपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा रतनपुर मंडल द्वारा सेवा और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को रतनपुर स्थित प्रसिद्ध रामटेकरी पहाड़ी के राम मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की।

कार्यकर्ताओं ने श्रमदान करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और जनभागीदारी से जुड़ा राष्ट्रीय संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने देशभर में स्वच्छता को लेकर नई चेतना पैदा की है।

इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक क्षेत्रों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने घर, मोहल्ले, मंदिर एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर भाजपा रतनपुर मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि स्वच्छता और जनसेवा के ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल