बिलासपुर

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्याण का रहा कार्यकाल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में सोमवार को बिलासपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए इसे विश्वास, विकास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाहरलाल नेहरू के बाद देश की सेवा करने का सबसे लंबा अवसर मिला है। इन 12 वर्षों में केवल योजनाओं की घोषणा नहीं हुई, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में भी बड़ा बदलाव आया है, जहां अब केवल नारे और वादे नहीं बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारने की संस्कृति विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए कई ऐतिहासिक योजनाएं शुरू कीं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान मिले, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से राहत मिली, वहीं आयुष्मान भारत योजना ने गरीब परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ा।
अरुण साव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि तकनीक के उपयोग और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर व्यवस्था से योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंची, जिससे हजारों करोड़ रुपये की बचत और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व मंच पर मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। देश की अर्थव्यवस्था, रक्षा क्षेत्र और वैश्विक प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को केंद्र सरकार के विकास कार्य दिखाई नहीं देते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने लंबे शासनकाल में जिन कार्यों को पूरा नहीं कर सकी, उन्हें मोदी सरकार ने सफलतापूर्वक पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आज देश के 22 राज्यों में एनडीए की सरकारें जनता के विश्वास और विकास कार्यों के आधार पर बनी हैं।

error: Content is protected !!
Letest
10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार