बिलासपुर

प्रेमिका की जान लेने वाले सिरफिरे आशिक को भी मिली दर्दनाक मौत

डेस्क

आखिरकार रश्मि का कातिल भी चल बसा। आपको याद दिला दे ।26 अगस्त को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शिक्षक कॉलोनी नंदन नगर में रहने वाली रश्मि गुप्ता के घर उससे एक तरफा प्यार करने वाला भूचाल बंजारे घुस आया था। जिसने विवाद के बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी । आपको बता दें कि रश्मि गुप्ता का पहले भी एक विवाह हो चुका था। पहले पति को छोड़कर वह अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी कहीं दूसरी शादी तय हो गई। रश्मि और भूचाल की मुलाकात पीएससी कोचिंग करने के दौरान हुई थी और दोनों आपस में मिलाजुला करते थे ।

इस दोस्ती को भूचाल प्रेम समझ बैठा और रश्मि गुप्ता का रिश्ता कहीं और लगने की बात पर वह आपा खो बैठा। 26 अगस्त सुबह 6:00 बजे भूचाल रश्मि के घर पहुंच गया और भीतर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। जब रश्मि ने ऐसे किसी भी रिश्ते से इनकार किया तो भूचाल ने चाकू से गोद कर रश्मि की हत्या कर दी और खुद भी जहर पीकर अपने ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर लिया। इस मामले में लहूलुहान हो चुकी रश्मि गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही बुरी तरह घायल आरोपी भूचाल बंजारे को इलाज के लिए सिम भर्ती किया गया था ।जहां से परिचय बेहतर इलाज के लिए उसे किम्स ले गए थे लेकिन किम्स में भी इलाज के दौरान भूचाल की मौत हो गई ।एक तरफा प्यार और नासमझी की वजह से दो जिंदगियां तबाह हो गई। आरोपी की मौत के बाद मामला लगभग खत्म हो चुका है फिर भी पुलिस जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार... हत्या कर शव को घसीटा ऑटो में सफर के दौरान युवती का बैग चोरी...सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार बिलासपुर : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..नेहरू नगर क्षेत्र में मची दहशत, बाल-बाल बचा परिवार... टल ग... VIDEO पचपेड़ी: अनियंत्रित इको कार पलटी…कार चला रहे एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर बड़ी खबर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द...पेपर लीक के आरोपों के बाद मचा हड़कंप, अब फिर से होगी इस व... सड़क पर बर्थडे पार्टी: फिर 3 युवक और 1 युवती पर कार्रवाई...कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम, छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़... मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में, चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की...