छत्तीसगढ़

सस्ती दर पर सोना खरीदने का सुनहरा मौका, सॉवरेन गोल्ड बांड जारी

डेस्क

घरेलू बाजार में लगातार चढ़ती सोने की कीमतों के बीच सरकार ने निवेशकों को सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट भी मिलेगी।योजना के तहत निवेश करने की अवधि नौ से 13 सितंबर है। यानी पांच दिन तक आप इस सरकारी योजना में निवेश कर पैसा कमा सकते हैं। बीते दिनों सोने का दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, लेकिन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं

।भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि योजना के तहत आप 3,890 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। अगर गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है। यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 3,840 रुपये का पड़ेगा। अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसके खरीदारी कहां से कर सकते हैं।गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं। इस तरह मिलेगी आयकर छूट गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि आठ साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है।

बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती टीडीएस नहीं होती है। अगर बॉन्ड को तीन साल बाद और आठ साल की परिपक्वता अवधि के पहले बेचा जाता है तो इस पर 20 फीसदी की दर से लांग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स लगेगा, लेकिन परिपक्वता अवधि के बाद बेचने पर मिलने वाला ब्याज करमुक्त रहेगा।हालांकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीस के निवेशकों को एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 500 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीदने की ही अनुमति है। वहीं न्यूनतम निवेश एक ग्राम का होना जरूरी है। सरकार ने बजट में सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया है। साथ ही वैश्विक स्तर पर बढ़ी लिवाली से सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

error: Content is protected !!
Letest
उत्तरी बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका... रक्षा बंधन से लौट रही महिला को ट्रेन में लगी झपकी, शातिर ने उड़ाया पर्स, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पु... एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट...नई यूनियन का हुआ आगाज, हादसे का राज खुला: ट्रक विवाद में दोस्त की हत्या...लाश को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: कुदारी से भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट,सबूत मिटाकर पुलिस को भी किय... हत्या के मामले में दोषसिद्ध पंचायत सचिव बर्खास्त.... जिला पंचायत ने जारी किया आदेश मामूली विवाद में गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला, तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा बिलासपुर जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित...हलषष्ठी, महाष्टमी और भाई दूज पर रहेगी छुट्टी, 2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म...