बिलासपुर

बिलासपुर जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित…हलषष्ठी, महाष्टमी और भाई दूज पर रहेगी छुट्टी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तीन दिनों के स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 में जिले के लिए निर्धारित इन स्थानीय छुट्टियों का लाभ जिले के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा।जारी आदेश के मुताबिक 2 सितंबर 2026, बुधवार को हरछठ के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके बाद 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दशहरा (महाअष्टमी) और 11 नवंबर 2026, बुधवार को भाई दूज (दीपावली) के मौके पर भी स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि यह अवकाश केंद्र शासन के कार्यालयों में लागू नहीं होगा। यानी केंद्रीय कार्यालयों में इन तारीखों पर सामान्य कार्यदिवस हो सकता है। स्थानीय अवकाश की घोषणा छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना एवं सामान्य पुस्तक परिपत्र में निहित शक्तियों के तहत की गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बिलासपुर जिले के लिए घोषित इन स्थानीय अवकाशों के दौरान संबंधित शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। त्योहारों के बीच छुट्टियों की घोषणा से सरकारी कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ पर्व मनाने का अवसर मिलेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित...हलषष्ठी, महाष्टमी और भाई दूज पर रहेगी छुट्टी, 2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म... मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार...