छत्तीसगढ़

विधायक के बिगड़े बोल, किसानों से कहा- कर्ज वसूलने वाले बैंक अधिकारियों को जूते से मारे

डेस्क

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह किसानों के हक में बोलते-बोलते मर्यादा तोड़ बैठे. विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि अगर बैंक का कोई भी अफसर किसानों को झूठे लोन के वसूली के नाम पर तंग करता है तो उसे जूता मारना पड़े तो मारिए.कांग्रेस एमएलए बृहस्पति सिंह छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे. बृहस्पति सिंह ने कहा कि हमारे अन्नदाता को कोई परेशान नहीं कर सकता है. विधायक ने कहा है कि कुछ बैंक अधिकारियों ने किसानों गलत तरीके से दस्तखत करा लिया है और उन्हें कर्ज वसूली का नोटिस भेज रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिले के कलेक्टर से कर चुके हैं. लेकिन अगर कोई अधिकारी ऐसा करता है तो आप को उन्हें जूते मारने चाहिए.बृहस्पति सिंह ने कहा, “किसानों ने लोन नहीं लिया है, लेकिन बैंक अधिकारियों ने धोखे से हस्ताक्षर करवा लिया है और अब नोटिस भेज रहे हैं…ये बहुत गंभीर बात है…मैने मुख्यमंत्री साहब से बात की है, कलेक्टर से बात की है…मेरा आपसे आग्रह है कि जो अधिकारी गड़बड़ करता है, किसानों को धोखा देता है…जो अन्नदाता हमारा-आपका पेट भरने का काम करता है…उसके साथ कोई अधिकारी अगर गड़बड़ करेगा तो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ जांच होनी चाहिए और उन्हें हर हालत में जेल भेजा जाना चाहिए. विधायक ने आगे कहा, “ऐसे अधिकारियों को जूता मारना पड़े तो मारो, लेकिन किसानों को धोखा देना कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” विधायक का आरोप है कि बैंक अधिकारी किसानों के पुराने कर्जे को जिसे सरकार ने माफ कर दिया है, नया बता रहे हैं और उसकी वसूली के लिए नोटिस भेज रहे हैं. बता दें कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादे के तहत किसानों का कर्जा माफ कर दिया है.
छत्तीसगढ़ के नेताओं मंत्रियों का बड़बोलापन कोई नया नहीं है. कुछ ही दिन पहले छत्तीसगढ़ सरकार में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बच्चों को कहा था कि बड़ा नेता बनना है तो कलेक्टर-एसपी जैसे अधिकारियों का कॉलर पकड़ो.

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,