क्राईममुंगेली

मुंगेली तेजाब कांड के घायल की देर रात मौत, आरोपियों के खिलाफ अब हत्या का मामला होगा दर्ज

आकाश दत्त मिश्रा

2 जुलाई को मुंगेली के मनु राज सिनेमा में कुछ युवकों द्वारा सिनेमा हॉल के मैनेजर पर पेट्रोल और तेजाब डालकर आग लगा दिए जाने के मामले में मंगलवार की देर रात अपोलो में घायल की मौत हो गई ।

आपको बता दें कि मुंगेली के मनु राज चित्र मंदिर में इन दिनों छत्तीसगढ़ी फिल्म हंस मत पगली फस जावे चल रही है। 2 जुलाई की दोपहर यहां कुछ युवतियों को लेकर कुछ लड़के आपस में भिड़ गए, जिनको सिनेमा हॉल के मैनेजर ओम प्रकाश उर्फ राजू बढगैय्या ने समझाइश दी और अलग किया, लेकिन युवक सिनेमा हॉल के कर्मचारियों से ही भिड़ गए। सिनेमा हॉल मालिक और प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल सोनी की दखल के बाद पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार तो किया लेकिन कुछ घंटों में ही बिना किसी कार्रवाई के उसे छोड़ दिया । उसने इस घटना का जिक्र अपने दो दोस्तों से किया। बदमाश किस्म के उसके दोस्त जाकिर खान और सौरभ चौहान शाम को अपने साथ एसिड मिला पेट्रोल लेकर टॉकीज पहुंचे और थिएटर के मैनेजर ओमप्रकाश बढगैय्या के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

वहीं मौजूद शलारू बघेल भी इसकी चपेट में आ गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग गए ,लेकिन मुंगेली में दबाव बनाए जाने के बाद पुलिस ने राउरकेला से जाकिर खान और सौरभ चौहान समेत उनको पनाह देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस मामले में नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी। इधर घटना के बाद से घायल ओमप्रकाश का इलाज बिलासपुर के ट्रामा सेंटर में चल रहा था लेकिन इसी दौरान उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया और वे निमोनिया पीड़ित हो गए। जिस वजह से उन्हें अपोलो शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार देर रात करीब 2 बजे अपोलो में 38% से अधिक जल चुके मनुराज सिनेमा के मैनेजर ओमप्रकाश की मौत हो गई । अब पुलिस इस मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर चालान पेश करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
रात में छत पर सोना पड़ा भारी, बिजली तार की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, ISI संपर्क के आरोप में जांजगीर-चांपा में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजता था महत्वपूर्ण सूचनाएं, शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक का काटा कान..मल्हार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार बिलासपुर में ओडिशा के चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश... तीन लूट की वारदातों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्... पत्रकार सुरक्षा कानून का नही हो रहा पालन...बिना जांच के दर्ज हो रही एफआईआर, बिलासपुर में पत्रकारों न... कोटा को बनाया गया नगर पालिका....राजपत्र में अधिसूचना जारी, नगर पंचायत की सीमाएं रहेंगी यथावत, VIDEO:- पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को पिस्तौल के दम पर किया अगवा... दिनदहाड़े वारदात से मचा ह... प्रेमिका को उतारा मौत के घाट...फिर शव जलाकर मिटाने की कोशिश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आर... रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी... शिक्षिका बनी शिकार, जिला साहू संघ बिलासपुर को मिला नया नेतृत्व, राम लाल साहू बने जिलाध्यक्ष; संगठन मजबूती और सामाजिक एकत...