बिलासपुर

7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी…लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट के पास मिली थी लाश, दो आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने करीब सात महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवक की हत्या लूट के उद्देश्य से की गई थी। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत मृतक की पहचान राजेंद्र सूर्यवंशी 25 वर्ष निवासी ग्राम नरगोड़ा के रूप में हुई थी। 15 जुलाई 2025 को अरपा नदी चेक डैम के नीचे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। बाद में पोस्टमार्टम, डायटम रिपोर्ट, विसरा परीक्षण और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर अपराध दर्ज कर विवेचना आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान मिले तकनीकी इनपुट और मानव सूचना के आधार पर पुलिस ने विकास उर्फ भोले केवट 20 वर्ष और शनि उर्फ छोटू गंधर्व 20 वर्ष को हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन वे पचरी घाट डैम के पास शराब पीने के बाद लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने मृतक को अकेला बैठे देखा और उसके पास मोबाइल व नगदी होने की आशंका में लूट की योजना बनाई। विरोध करने पर दोनों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे अचेत कर दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...