बिलासपुर

VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी और हथियार बरामद,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर में ज्वेलरी व्यापारी से हुई सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर, नकदी, हथियार और घटना में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर लिया है। ग़ौरतलब है कि 17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:15 बजे महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी रोज की तरह दुकान बंद कर कार से अपने घर राजकिशोर नगर जा रहे थे। उनके पास दुकान की ज्वेलरी और नकदी भी थी। कॉलोनी के पास एक सुनसान मोड़ पर पहले से घात लगाकर खड़ी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जैसे ही वे नीचे उतरे, बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी और चार बैग में रखे करीब 2 किलो सोना, 200 ग्राम आभूषण, 350 ग्राम कच्चा सोना, 100 ग्राम फाइन गोल्ड और लगभग साढ़े तीन लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में नाकाबंदी कर विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, फॉरेंसिक जांच और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पता चला कि आरोपी वारदात के बाद उत्तर प्रदेश की ओर भाग गए हैं, बिलासपुर पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से मिर्जापुर जिले में घेराबंदी कर चार आरोपियों विनोद उर्फ बीनू, करीम खान, विजय लांबा और मोनू उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बिलासपुर में ही एक अन्य आरोपी इरफान अली को भी दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर, नकदी, जिंदा कारतूस, हथियार और इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह का मास्टरमाइंड विजय लांबा एक शातिर अंतरराज्यीय अपराधी है, जिसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 70 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने ही पूरी वारदात की योजना बनाई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह पहले रेकी करता था और फिर सुनसान स्थान पर वारदात को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य राज्यों में हुई वारदातों से भी इनके संबंध खंगाले जा रहे हैं। इस सफल कार्रवाई में बिलासपुर पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि तेजी से की गई समन्वित कार्रवाई के कारण इतनी बड़ी लूट का खुलासा संभव हो पाया।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,