रतनपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में असामाजिक तत्वों का खतरा, कर्मचारियों और चिकित्सकों से किया जाता है दुर्व्यवहार, की गई उचित सुरक्षा व्यवस्था की मांग

जुगनू तंबोली

रतनपुर – कोरोना काल में एक ओर पूरी दुनिया में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और डॉक्टरों को  लोग भगवान समझ रहे है और इन स्वास्थ्य कर्मियों डॉक्टरों द्वारा भी लगातार कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए दिन रात मेहनत कर इस महामारी से निपटा भी जा रहा है, लेकिन रतनपुर सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र में आज कल आसामाजिक तत्त्वों द्वारा शराब पी कर नशे में स्वस्थ्य केंद्र में घुस जाना छोटी छोटी बातों में कर्मचारियों से गाली गलौज करना जैसी आम बात हो गई है। हॉस्पिटल परिसर में घुसकर कर्मचारियों और डॉक्टरों से अभद्रता करना और हाथापाई पर उतारू हो जाना जैसी शिकायतें लगातार आ रही थी। जिसको संज्ञान में लेकर प्रभारी डॉ अविनाश सिंह ने अपने समस्त कर्मचारियों के साथ आज रतनपुर के थाना प्रभारी से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था और असामाजिक तत्वों के ऊपर कार्यवाही की मांग को लेकर पत्र लिखकर हॉस्पिटल में सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। प्रभारी डॉ अविनाश सिंह ने बताया कई बार मरीज के अटेंडर शराब के नशे में हॉस्पिटल परिसर में आ जाते हैं जिनको समझाया जाता है उनके द्वारा नशे में होने के कारण स्वास्थ्य कर्मी या उपस्थित डॉक्टर स्टाफ नर्स से ही उलझ कर गाली गलौज करने लगते हैं जिसे लेकर थाना प्रभारी से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला