बिलासपुर

बिलासपुर :- टोल प्लाजा के पास रॉन्ग साइड चल रही बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…. युवक की मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – बिल्हा क्षेत्र के मुढ़ीपार टोल प्लाजा के पास शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पथरखान निवासी अरुण कुमार पाटले 23 वर्ष किसी काम से सिलपहरी जा रहा था। वह हाईवे पर रॉन्ग साइड से बाइक चला रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी किसी राहगीर ने पुलिस को दी, जिसके बाद बिल्हा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी भिजवाया। जहाँ शनिवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया और शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने आसपास लगे हाईवे के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज जुटाया है। इन फुटेज के आधार पर दुर्घटनाकारित वाहन की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म... मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला,