बिलासपुर

लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विधायक सुशांत शुक्ला ने एकजुटता का किया आह्वान

उदय सिंह

बिलासपुर – भगवान श्री लव-कुश जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को कुशवाहा कल्याण विकास समिति, बिलासपुर के तत्वावधान में लिंगियाडीह स्थित कुशवाहा सभा भवन परिसर में संस्कृति मंच एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे। वहीं नगर पालिक निगम बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी, वार्ड पार्षद प्रीतेश सोनी, भाजपा पूर्वी मंडल बेलतरा अध्यक्ष पवन हरीओम कश्यप एवं एल्डरमैन भागीरथी साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समाज की एकजुटता से ही विकास को मिलेगी गति


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला ने भगवान श्री लव-कुश के आदर्शों का स्मरण करते हुए समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, संगठन और सकारात्मक सोच होती है। सामूहिक प्रयासों के माध्यम से समाज विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है।महापौर पूजा विधानी ने संस्कृति मंच एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि ऐसे निर्माण कार्य सामाजिक गतिविधियों को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। उन्होंने नगर निगम स्तर पर समाज को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

लव-कुश के आदर्श नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत


समिति के सचिव नवल वर्मा ने भगवान श्री लव-कुश के शौर्य, संस्कार, साहस, त्याग, मर्यादा और धर्मनिष्ठा का उल्लेख करते हुए कहा कि लव-कुश केवल आराध्य ही नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके जीवन से नई पीढ़ी को संस्कार, आत्मसम्मान, कर्तव्यनिष्ठा और साहस की सीख मिलती है।उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज की गौरवशाली परंपराओं और पूर्वजों के संघर्ष एवं योगदान को केवल स्मरण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे अपने आचरण और जीवन में उतारना भी आवश्यक है। आज आवश्यकता है कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, इतिहास और गौरवशाली विरासत से जोड़ा जाए।

सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का बनेगा प्रमुख केंद्र

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि संस्कृति मंच का निर्माण समाज की सांस्कृतिक गतिविधियों, सामाजिक आयोजनों और विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के लिए किया जा रहा है। इसके माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। वहीं बाउंड्रीवॉल निर्माण से सभा भवन परिसर को व्यवस्थित, सुरक्षित और बेहतर स्वरूप मिलेगा।
समिति ने इसे समाज की एकजुटता, सहयोग और सामूहिक संकल्प का परिणाम बताते हुए कहा कि आने वाले समय में यह परिसर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल

कार्यक्रम में कुशवाहा कल्याण विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कश्यप, सचिव नवल वर्मा, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा, समिति प्रभारी रमेश कश्यप, संरक्षक रामकुमार कश्यप, मोहनलाल कश्यप, संस्थापक हरिशंकर कुशवाहा, सह-कोषाध्यक्ष राकेश मौर्य, संरक्षक कमल कश्यप, उपाध्यक्ष चंद्रिका कश्यप, उपाध्यक्ष अजय कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, रविंद्र कश्यप, रवि कश्यप सहित महिला प्रकोष्ठ से मालती कश्यप, आशा मौर्य, जूली कश्यप, गायत्री कश्यप एवं पार्षद रीता कश्यप उपस्थित रहीं।इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों के साथ बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं बालिकाएं भी मौजूद रहीं। भूमि पूजन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के अंत में समिति प्रभारी रमेश कश्यप ने अतिथियों, समिति पदाधिकारियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन की सफलता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी