बिलासपुर

बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के बुधवारी बाजार स्थित रामा चौक में सामान खरीदने गए एक व्यक्ति पर तीन युवकों ने कथित तौर पर मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति की दाहिनी जांघ के पीछे गंभीर चोट आई है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 30 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे की है। बुधवारी बाजार निवासी राज करिहार ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि उसके पिता राकेश करिहार सामान खरीदने के लिए रामा चौक, बुधवारी बाजार गए थे। इसी दौरान राहुल चौहान, सौरभ उर्फ नंगू और नमन यादव वहां पहुंचे और राकेश से कथित तौर पर बिना किसी कारण विवाद करने लगे।
आरोप है कि तीनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और राकेश के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान राहुल चौहान और सौरभ उर्फ नंगू ने राकेश को पकड़ लिया, जबकि नमन यादव ने पीछे से किसी धारदार वस्तु से उनकी दाहिनी जांघ के पास वार कर दिया। हमले में जांघ से खून निकलने लगा और राकेश मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां घायल राकेश को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। प्रार्थी राज करिहार की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने राहुल चौहान, सौरभ उर्फ नंगू और नमन यादव के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला, बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया