बिलासपुर

पचरीघाट में बहकर पहुंच गई लाश, लाश किसकी पुलिस जानने में जुटी

डेस्क

भारी बारिश से सभी नदी नाले उफान पर है। शनिवार को अरपा भैसाझार बैराज के सात गेट खोल दिया जाने के बाद अरपा नदी में भी उफान नजर आने लगा। बैराज से लेकर बिलासपुर तक अरपा नदी में तेज धार बह रही है जिसमें लोगों के डूबने की आशंका बढ़ गई है ।इसी बिच सोमवार दोपहर को लोगों ने बिलासपुर के पचरी घाट के पास अरपा नदी में एक व्यक्ति की तैरती हुई लाश देखी। जिसकी सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मछुआरों की मदद से लाश को नदी से बाहर निकाला ।पहली नजर में लाश किसी मजदूर की नजर आ रही है ।जांच में फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है ।व्यक्ति की डूबने से मौत हुई या मौत के बाद उसे डुबोया गया , यह पता करने की कोशिश पुलिस कर रही है। जिसकी तस्दीक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगी ।वहीं पुलिस लोगों को अरपा नदी में जाने से बचने की सलाह दे रही है ताकि डूबने की आशंका से बचा जा सके। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को आशंका है कि 1 दिन पहले मछली पकड़ने गए गायब हुए मछुआरे की यह लाश हो सकती है, जिसकी तस्दीक की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी