मल्हार

भाजपा मल्हार मंडल के अध्यक्ष बने रंजीत सिंह ठाकुर, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

उदय सिंह

मल्हार: भाजपा पार्टी ने मल्हार मंडल के महामंत्री रहे रंजीत सिंह ठाकुर को भाजपा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार किया।रंजीत सिंह ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से इस दायित्व का निर्वहन करूंगा। भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करूंगा और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।”उन्होंने आगे कहा कि मल्हार मंडल में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित किया जाएगा। “हमारा उद्देश्य है कि हर गांव, हर मोहल्ले तक भाजपा की विचारधारा पहुंचे और जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी मिले।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...