बिलासपुर

मंगला समेत 5 वार्डों में हुआ मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय का शुभारंभ, कई समस्याओं का एक ही स्थान पर होगा निराकरण

डेस्क


कलेक्टर डॉ. संजय अलंग की उपस्थिति में बिलासपुर के मंगला में वार्ड क्रमांक 3,13 और 14 के लिए मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय का शुभारंभ किया गया। वार्ड कार्यालय से संबंधित वार्ड के नागरिकों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं मिलेगी।
कलेक्टर ने वार्ड कार्यालय का निरीक्षण भी किया। वार्ड कार्यालय से आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।ये कर्मचारी सुबह 9.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक सप्ताह में तीन दिवस अपनी सेवाएं वार्ड कार्यालय में देंगे। वार्ड कार्यालय का इंचार्ज उप अभियंता को बनाया गया है।


इसके साथ ही पांच अन्य स्थानों पर मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय की स्थापना की जा रही है। जो पूर्व नगर पंचायत भवन सिरगिट्टी में वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, तिलक नगर पूर्व माध्यमिक शाला में वार्ड क्रमांक 16, 18, 22, जोन कार्यालय 4 व्यापार विहार में वार्ड क्रमांक 27, 28, 29, सामुदायिक भवन नूतन कालोनी में वार्ड क्रमांक 63, 65, 66 के लिये वार्ड कार्यालय स्थापित किया गया है। इन कार्यालयों के माध्यम से स्वच्छता, स्ट्रीट लाईट, सड़क रखरखाब, नालियों की साफ-सफाई व जल आपूर्ति संबंधी शिकायतों का समयसीमा में निराकरण किया जायेगा। नवीन व्यापार लाईसेंस, लायसेंस नवीनीकरण, संपत्तिकर, जलकर, समेकित कर के भुगतान व सामुदायिक भवन के आरक्षण जैसे नागरिक सुविधाएं भी मिलेंगी।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर