बिलासपुर

नेता के फार्म हाउस में चल रहा था जुआ, पकड़ने पहुँची पुलिस पर हमला…गिरफ्तारी शुरू

रमेश राजपूत

बिलासपुर- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से आई इस खबर ने राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज कर दी है, जिसमे पुलिस प्रशासन अब सख्त कार्रवाई के मूड में आ चुकी है अब तक आधा दर्जन नेताओं को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। दरअसल मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के धूमा गाँव से सामने आया है जहाँ भाजपा नेता शंकर कछवाहा के फार्म हाउस में चल रहे जुए के फड़ में जब पुलिस की टीम ने दबिश दी तो कुछ जुआरी तो भाग गए

वही कुछ रसूखदारों ने उल्टे पुलिसकर्मीयो पर ही हमला करते हुए, बुरी तरह से पिटाई कर दी, अब तक आई खबरों के अनुसार अब तक 6 पुलिस कर्मीयो का मुलाहिजा कराया गया है, जिनके शरीर पर चोट के निशान मिले है, जिस आधार पर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है।

गिरफ्तारी जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी आरोपियों को सक्रियता से गिरफ्तार करने निर्देश दिए है, जिसमें अब तक आधा दर्जन भाजपा, कांग्रेस के नेताओ को गिरफ्तार भी किया गया है।

पूरा मामला

पूरा मामला बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना इलाके के धुमा सिलपहरी का है, जहां बीजेपी नेता शंकर कछवाहा के फार्म हाउस में खुले तौर पर जुआ चल रहा था, दारू मुर्गा पार्टी करते हुए भाजपा और कांग्रेस नेता सहित करीब 100 से 150 लोग जुआ खेल रहे थे. जिसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस मिली तो मौके पर कार्रवाई करने 15 पुलिसकर्मी भेजे गए. पुलिस को आता देख जुआरी भागने लगे, इस दौरान कोई बाइक, कोई कार, तो कोई पैदल ही इधर उधर दीवार फांद कर भाग निकले, लेकिन रसूखदार नेता वहां से नहीं भागे और उल्टा पुलिसकर्मियों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट,