जांजगीर चाँपा

मामूली विवाद का खूनी अंजाम… लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक जगदीश प्रजापति 29 अप्रैल को अपनी पत्नी दिव्या और डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ खरखोद गांव में रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब 11:30 बजे वह शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि वह घर छोड़कर गांव में ही कहीं और जाकर सो गया। अगले दिन से वह लापता हो गया। परिजनों द्वारा तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः 3 मई को गांव के एक मकान के पीछे दीवार के पास उसका शव संदिग्ध हालत में मिला, जिसमें सड़न शुरू हो चुकी थी।

सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 191/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना तेज की गई। प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में पुलिस टीम ने सघन पतासाजी कर दो आरोपियो देसाई कुम्हार 42 वर्ष और रामनारायण प्रजापति 44 वर्ष को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने गला दबाकर, डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर 5 मई को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार