बिलासपुर

तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण… रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रतनपुर हाईवे पर 4 मई की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त बाइक से बिलासपुर से कोरबा जिले के हरदी बाजार गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा रात लगभग 12:30 बजे का बताया जा रहा है। बाइक पर सवार तामेश्वर, जोगेश पटेल और दुर्गेश पटेल तेज रफ्तार में सफर कर रहे थे। इसी दौरान रतनपुर के पास हाईवे पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिरकर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया। अस्पताल में उपचार के दौरान जोगेश पटेल को सिम्स में मृत घोषित कर दिया गया, वहीं तामेश्वर ने एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल दुर्गेश पटेल का इलाज जारी है, जिसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और बाइक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...