बिलासपुर

केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत…हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी,

उदय सिंह

बिलासपुर – केंद्रीय जेल बिलासपुर में एक विचाराधीन बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक बंदी की पहचान राजू गोंड पिता मोहनलाल उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है, जो पॉक्सो एक्ट के मामले में विचाराधीन था और सितंबर 2025 से केंद्रीय जेल में निरुद्ध था। मिली जानकारी के अनुसार, बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे तत्काल जेल परिसर में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक तौर पर बंदी की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक बंदी मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा गांव का निवासी था और जेल की बैरक बी3 में रखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...