पचपेड़ी

पचपेड़ी: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लीटर कच्ची शराब बरामद…1 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

पचपेड़ी – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कच्ची महुआ शराब के कारोबार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक आरोपी के कब्जे से 27 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में चेतना – नशा के विरुद्ध प्रहार अभियान के तहत जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सोन निवासी श्रीराम गोंड (53 वर्ष) अपने घर पर अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 27 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 170/2025 दर्ज करते हुए 15 जुलाई 2025 को न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में सउनि ओंकार बंजारे, आरक्षक गजपाल जांगड़े, अरुण, विद्यासागर खटकर, प्रशांत महिलागे एवं महिला आरक्षक यशोदा की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,