बिलासपुर

एनआईए करेगी भीमा मंडावी हत्या मामले की जांच, हाईकोर्ट ने दिए निर्देश….राज्य सरकार करेगी सुप्रीम कोर्ट में अपील

रमेश राजपूत

बिलासपुर- हाईकोर्ट ने भीमा मंडावी हत्या मामले में एनआईए को ही जांच करने देने का आदेश दिया है। ग़ौरतलब है प्रकरण में हाईकोर्ट में पिछली सुनवाई में मुख्य न्यायधीश एवं न्यायाधीश पी पी साहू की डबल बेंच में फैसला सुरक्षित रख लिया गया था, जिसमे बुधवार को प्रकरण में एनआईए केंद्र सरकार के 16/05/2019 के भीमा मंडावी हत्या के मामले में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे जांच को एनआईए को देने आदेश दिया गया है। मामले में राज्य सरकार ने जिम्मेदारी लेते हुए जांच करने की मांग की थी, जिसमे महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने राज्य सरकार की तरफ से पैरवी की। वही इस मामले में माननीय न्यायालय ने राज्य सरकार की याचिका पर यह निर्णय लिया कि एनआईए एक्ट जो केंद्र सरकार ने बनाया है उसमें दिए गए प्रावधान के अंतर्गत राज्य शासन के चाहने के बाद भी प्रकरण को हर हाल में सिर्फ एनआईए ही जांच कर सकती है। भीमा मंडावी हत्या मामले की जांच एवं दस्तावेजो को राज्य सरकार एनआईए को सौप देवें। इस दौरान राज्य शासन के पक्ष से पैरवी कर रहे महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा में कहा कि यद्यपि कानूनी प्रावधान यह है पर राज्य शासन ने एनआईए एक्ट को चुनौती दे दिया है इसलिए इसके लिए हम सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...