रतनपुर

महामाया के दरबार मे गुप्त नवरात्रि की तैयारी पूरी, 22 जून से 29 जून तक चलेगा आराधना का विशेष दौर…

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- आषाढ़ शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्र का प्रारंभ 22 जून से हो रहा है। सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र में होने वाली पूजा की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। गुप्त नवरात्र सोमवार से शुरू होगा और 29 जून सोमवार नवमी के दिन समापन होगा। इस वर्ष गुप्त नवरात्र आठ दिन के होंगे। नवरात्र में छठवीं तिथि का क्षय शुक्रवार के दिन हुआ है, इसलिए पंचमी और छठ पूजा एक ही दिन शुक्रवार को होगी।

माँ महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को घट स्थापना एवं देवी पूजन का शुभ समय सुबह 5.28 बजे से सुबह 7.10 बजे अमृत बेला तथा सुबह 8.52 से 10.34 बजे शुभ बेला में किया जाएगा। मां दुर्गा के नौ रूप शैल पुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्घिदात्री माता हैं, जिनकी नवरात्र में पूजा की जाती है।

साथ ही दस महाविद्या देवियां तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुनेश्वरी, छिन्नमस्ता, काली, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी हैं, जिनकी गुप्त नवरात्र में पूजा-उपासना की जाती है। यह नवरात्र पर्व तंत्र साधना आदि चीजों के लिए विशेष महत्व रखती है।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...