बिलासपुर

वार्ड क्रमांक 27 से भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह को मिल रहा जनता का भरपूर समर्थन, भाजपा के विश्वास पर जनता भी जता रही अपना विश्वास….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- समाज सेविका और भाजपा नेत्री किरण सिंह को वार्ड क्रमांक 27 विनोबा नगर से जनता का मिल भरपूर समर्थन मिल रहा है, टिकिट मिलने और नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा नेत्री किरण सिंह वार्डो का दौरा करने जुट गई है, सुबह से लेकर देर रात तक वार्डो का दौरा करते हुए जनता से भाजपा का समर्थन और अपने लिए आशीर्वाद मांग रही है, यहां तक बैठक करते हुए जनता से उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा कर रही है, भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह ने बताया कि जनता की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है औऱ यही कारण है कि जनता के बीच आकर वह चुनाव में उतरी है,

उन्होंने बताया कि जो वार्डो की नाली,पानी बिजली,राशन कार्ड और साफ सफाई की समस्याएं सामने आती है उसे वह प्रमुखता दूर करेंगी, वही उन्होंने वार्ड के ऐसे कई गरीब परिवार जिनको पेंशन की जरूरत होती है उन जरूरतमंदों के लिए हर सम्भव मदद करने की प्रबल इच्छा भी व्यक्त की है, उन्होंने कहा कि जनता को सेवक चाहिए और सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है, वे जनता के बीच रहकर काम करना चाहती है और जिस उम्मीद से उनको भारतीय जनता पार्टी ने टिकिट दिया गया है उस पर वह खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगी।

समाज सेविका के रूप में अलग पहचान

वार्ड 47 की भाजपा प्रत्याशी किरण सिंह पिछले कई वर्षों से जन सेवा के कार्यो में अपना समय व्यतीत करते आ रही है, जिनकी अलग पहचान के साथ ही समाज सेवा की भावना वार्ड की जनता के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...