बिलासपुर

तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश… शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के तेली तालाब बल्दियापारा चोरभट्ठीकला में बुधवार दोपहर को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चोरभट्ठीकला के सरपंच शिवदयाल यादव ने थाना सकरी में सूचना दी कि गांव के तालाब के अंदर पानी में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है।

वह गुलाबी-काले रंग की चेक शर्ट पहने हुए था। प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप...