सीपत

ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक…वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड,

रमेश राजपूत

सक्ती – पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के मामले में रक्षित केन्द्र में पदस्थ आरक्षक 48 जगजीवन टोण्डे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आरक्षक जगजीवन टोण्डे को 3 जून 2026 को मालखरौदा न्यायालय में वारण्ट पेशी की ड्यूटी के लिए भेजा गया था। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह रक्षित केन्द्र वापस नहीं लौटा और बिना किसी अनुमति के 17 जून तक लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहा। इसी दौरान सक्ती शहर के बुधवारी बाजार स्थित चबूतरे पर पुलिस वर्दी में आरक्षक के संदिग्ध अवस्था में सोते हुए पाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात सामने आई। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक के इस आचरण को कर्तव्य के प्रति उदासीनता और अनुशासनहीनता माना। इसके बाद आरक्षक जगजीवन टोण्डे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल