तखतपुर

जिले के तखतपुर क्षेत्र में धान चोर गिरोह सक्रिय, रात में खलिहान से कर रहे लाखों का धान पार, तीन दिनों में चार घटनाएं….. किसानों को लगा लाखों का चूना

उदय सिंह

बिलासपुर– जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक धान चोरी की शिकायतें सामने आ रही है, जिसमें मिसाई के बाद कोठार और खलिहान में रखे धान को अज्ञात चोरों द्वारा बड़े वाहन के मदद से चोरी की जा रही है। अब तक क्षेत्र में चार किसानों को लाखों का चूना लग चुका है और अज्ञात आरोपियों के संबंध में एक सुराग तक पुलिस के हाथ नही लगी है। बीती रात भी तखतपुर थाना क्षेत्र के दैजा और टिकरी में दो किसानों की फसल अज्ञात चोर ले गए, जिसमें पहली शिकायत ग्राम दैजा के किसान लखनलाल साहू की है, उन्होंने बताया कि मंडी ले जाने उनके द्वारा 146 बोरी धान ट्रेक्टर ट्राली में और लगभग 80 बोरी धान कोठार में रखे थे, जिसमें से 88 बोरी धान को बीती रात चोर किसी बड़े वाहन की मदद से चोरी कर ले गए, जिससे उन्हें 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। वही दूसरा मामला ग्राम टिकरी बेलपान का है जहां भी किसान अनिल कौशिक ने मंडी ले जाने रखे 220 बोरी धान में से 75 बोरी धान को किसी बड़े वाहन की मदद से चोरी कर किसान को लगभग 35 हजार रुपये का नुकसान पहुँचाया गया है।

अब तक चार मामले

धान खरीदी की शुरुआत के साथ ही इस तरह की शिकायत आनी शुरू हो गई थी, कुछ दिनों पूर्व ग्राम पेंड्री के दो किसानों ने शिकायत दर्ज कराई है कि खेत से धान लाकर मिसाई के बाद रखे गए लगभग 50 क्विंटल से अधिक धान को अज्ञात चोरों ने पिकअप में लोड कर पार कर दिया है। पेंड्री निवासी किसान जगदीश कौशिक और आनन्द पाण्डेय ने अपनी फसल मिसाई के बाद कोठार में रखी थी, जिसे बोरे में भरकर मंडी ले जाने की तैयारी थी, लेकिन इसी बीच रात के वक्त अज्ञात चोरों ने पिकअप जैसे वाहन की मदद से पूरे धान को चोरी कर लिया। जिसमे जगदीश कौशिक के 6 एकड़ की फसल और पड़ोसी किसान आनन्द पाण्डेय के 7 एकड़ की फसल जो 50 क्विंटल से अधिक थी अनुमानित 1 लाख रुपए के धान को चोरी कर लिया गया।

किसी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका

धान चोरी के इन चार मामलो में एक तथ्य समान है कि कोठार या खलिहान से धान की चोरी किसी बड़े वाहन की मदद से की गई है, वही चोरी गए धान की मात्रा से यह भी साफ है कि इसमें कई लोगों शामिल है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि निश्चित ही तखतपुर क्षेत्र में धान चोर गिरोह सक्रिय है, जिसे पकड़ने में पुलिस भी रुचि नही दिखा रही, जिसकी वजह से वो लगातार धान चोरी की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,