बिलासपुर

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का उद्घाटन 10 फरवरी को, मुख्यमंत्री करेंगे विधिवत उद्घाटन….कलेक्टर, एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

रमेश राजपूत

बिलासपुर- नवगठित गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का उद्घाटन 10 फरवरी 2020 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिये बिलासपुर कलेक्टर डॉ. संजय अलंग और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भ्रमण किया। उनके साथ नवगठित जिले की ओएसडी शिखा राजपूत और ओएसडी पुलिस सूरज सिंह परिहार भी थे।
मुख्यमंत्री की सभा गुरुकुल विद्यालय के पीछे स्थित स्टेडियम में होगी। इस स्थल पर मंच निर्माण सहित अन्य तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये ।

मुख्यमंत्री गुरुकुल स्थित छात्रावास के बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन भी करेंगे।
कलेक्टर ने छात्रावास में निरीक्षण कर साफ-सफाई, छात्रावास के स्टोर रूम, किचन को साफ-सुथरा रखने कहा। उन्होंने प्रतिदिन के भोजन का मेनू प्रदर्शित करने तथा छात्रावास के अन्य मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दिया।

गुरुकुल विद्यालय परिसर स्थित अतिरिक्त भवन में जिला कार्यालय बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने इसका भी निरीक्षण किया और चल रहे निर्माण कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण करने कहा। जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थापित कर लिया गया है, जिसका भी निरीक्षण अधिकारियों ने किया।

निरीक्षण के दौरान पेण्ड्रारोड एसडीएम मयंक चतुर्वेदी, अतिरिक्त कलेक्टर पेण्ड्रारोड व्ही.सी.साहू, प्रोटोकॉल अधिकारी देवेन्द्र पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर..1 युवक की मौत, एक गंभीर किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि बिलासपुर के श्री शिशु भवन हॉस्पिटल में डीएनबी शिक्षा को मिली नई पहचान, अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्... आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट,