तखतपुर

बस की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल…होली की खुशियां हुई फीकी, पथरिया मोड़ के पास हुई दुर्घटना,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – होली के एक दिन पहले ही एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो युवक बस की चपेट में आ गए है। पथरिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम समडील नवापारा निवासी मुस्कान लश्कर पिता शोभितराम 26 वर्ष अपने मित्र हेमेंद्र मेहर परदेशी मेहर 25 वर्ष के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर मुंगेली की ओर जा रहे थे।

तभी पथरिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बस ने तेज और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बाइक दो टुकड़ों में बंट गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर पहुंचाया।

वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया। इस दुर्घटना ने घायलों के परिवार की होली की खुशियां दुख में बदल दी है । स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ...