बिलासपुर

बड़ी मात्रा में अवैध शराब का कारोबार कर रहा आरोपी गिरफ्तार कब्जे से…96 लीटर देशी शराब जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्र में अवैध नशा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक दामोदर मिश्रा द्वारा नशा के कारोबार करने वालो की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाए गये थे, जिन्हें मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गिरधौना निवासी योगेन्द्र यादव अपने घर में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है, मुखबिर की निशानदेही पर आरोपी योगेन्द्र यादव के घर ग्राम गिरधौना में दबिश दिया गया आरोपी योगेन्द्र यादव पिता बोधराम यादव उम्र 22 वर्ष के घर कब्जे से 535 पाव देशी प्लेन शराब (96 लीटर 300 मिली कीमती 48150 रूपये को जप्त किया गया है आरोपी योगेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । विशेष योगदान निरीक्षक दामोदर मिश्रा, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रआर चोलाराम पटेल, आर सुमंत कश्यप, अमित पोर्ते, रूपेश कौशिक।

जनता से अपील:-

समाज के ज़्यादातर अपराध नशे की हालत में घटित किए जाते हैं आप सब से अनुरोध है किसी भी तरह के नशे के व्यापार या नशाखोरों की सूचना तत्काल पुलिस को देवें।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह...