बिलासपुर

महिन्द्रा शोरूम में 4.54 लाख रुपए की गड़बड़ी…ग्राहकों से पैसा वसूल कर गबन का आरोप, सेल्स मैनेजर पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र स्थित महिन्द्रा शोरूम में कार्यरत सेल्स मैनेजर प्रशांत मिश्रा के खिलाफ 4.54 लाख रुपये की गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में शोरूम के जीएम सेल्स चंदन पाण्डेय ने थाना सिरगिट्टी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी प्रशांत मिश्रा के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रशांत मिश्रा 17 अक्टूबर 2023 से पेन्ड्रा ब्रांच में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था। उसकी जिम्मेदारी थी कि वह प्रतिदिन की बिक्री से प्राप्त राशि को बिलासपुर स्थित महिन्द्रा शोरूम में जमा करे। हाल ही में जीएम चंदन पाण्डेय को यह जानकारी मिली कि कई ग्राहकों द्वारा भुगतान की गई कुल 4,54,000 रुपये की राशि शोरूम में जमा नहीं हुई है। जांच करने पर स्पष्ट हुआ कि उक्त राशि प्रशांत मिश्रा ने ग्राहकों से वसूलने के बाद संस्थान में जमा नहीं की, जिससे अमानत में खयानत और गबन का मामला सामने आया। चंदन पाण्डेय ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल धारा 316(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल विवेचना जारी है और प्रशांत मिश्रा की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...