बिलासपुर

बोरवेल खनन से हटाया गया प्रतिबंध…जल स्तर गिरने पर जिला प्रशासन ने लगाई थी रोक,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नलकूप खनन पर जिला प्रशासन द्वारा तीन माह पूर्व लगाई गई रोक हटा ली गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने इस आशय का आदेश 8 जुलाई को जारी किया है। गौरतलब है कि भीषण गर्मी एवं जलाभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने गत 7 अप्रैल को जलाभाव क्षेत्र घोषित करते हुए नलकूप खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया था। पेयजल परीक्षण अधिनियम 1986 की धारा 3 के अंतर्गत यह प्रतिबंध लगाया गया था। चूंकि जिले में मानसून सक्रिय होने के बाद लगातार वर्षा हो रही है। वर्तमान में कृषकों द्वारा ग्रीष्मकालीन फसल हेतु उपयोग किये जा रहे मोटर पंपों से सिंचाई बंद करने तथा विगत दिनों से बारिश होने के कारण भूजल स्तर में गिरावट परिलक्षित नहीं हुई है इसलिए नलकूप खनन पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,