बिलासपुर

नशीले इंजेक्शन एवं टेबलेट की करता था अंतरराज्यीय सप्लाई…बिलासपुर पुलिस ने आरोपी संजीव उर्फ सुच्चा सिंह को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबारीयों की जड़ तक पहुचकर इण्ड टु इण्ड कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में एक अंतराज्यीय सप्लायर को पकड़ा गया है, जो पूर्व में इस नशे के कारोबार को शहर में रहकर ही अंजाम दे रहा था, लेकिन जैसे ही पुलिस सक्रिय हुई तो वह छिपकर मध्यप्रदेश के जबलपुर से अपना कारोबार संचालित कर रहा था। ग़ौरतलब है कि आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा छाबडा के खिलाफ थाना सरकण्डा व थाना सिविल लाईन में पंजीबध्द अपराध क्रमांक 162/2023 धारा 21,22,29 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा सिंह की पता तलाश पिछले कई वर्षो से की जा रही थी पूर्व में थाना सिविल लाईन में आरोपी बंटी गहेरवार की पत्नि आकांक्षा व थाना सरकण्डा के आरोपी पप्पू श्रीवास को नशीली दवाई इंजेक्शन सिरप को आरोपी संजीव सिंह उर्फ सूच्चा सिंह छाबडा निवासी टिकरापारा कंसा चौक थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर से खरीदना और अवैध रूप से बिक्री करना स्वीकार किया गया है तथा आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा सिंह से मोबाईल मे संपर्क कर शहर में नशीली दवाईयो की सप्लाई कर रहा था जो उक्त प्रकरण मे आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा की लगातार तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम तैयार किया गया जिनके द्वारा आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा सिंह के बैंक अकाउंट व संम्पत्तियो की जानकारी निकाली गई। आरोपी के द्वारा शहर में पिछले 20 वर्षो से नशीली दवाईयो की सप्लाई कर उससे रकम कमा रहा था जो नागपुर के मोदा मे कुल 04 दुकान व जमीन, दिल्ली के फरिदाबाद मे अग्रवाल प्रापर्टी से जमीन का ईकरारनामा तथा इसी प्रकार आरोपी 90 क्वाटर परसवाडा जबलपुर मध्यप्रदेश मे 03 जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है, आरोपी की तलाश करने व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सूच्चा सिंह जबलपुर में होने की पुष्टी होने पर टीम को भेजा गया था जो आरोपी के तलाश के दौरान 90 क्वाटर परसवाडा जबलपुर में अपने जमीन पर दुकान व मकान का निर्माण करा रहा था जिसे दबीश देकर अभिरक्षा में लिया गया, प्रकरण के संबंध में पुछताछ किया गया जिसके द्वारा बताया गया कि पिछले 2005 से शहर में नशीली दवाईयो को बिक्री कर रहा था जो 2014 में पुलिस का ज्यादा दबाव पडने पर शहर को छोडकर नागपुर के मोदा मे 04 दुकान व जमीन को नशीली दवाईयो को बेच कर प्राप्त रकम से खरीदी किया था। जो सन् 2023 में शहर के आस-पास आकर आरोपी पप्पू श्रीवास व आकांक्ष को नशीली दवाई शहर में बेचने के लिये देता था जिससे प्राप्त रकम से शेयर बाजार में रकम लगाना शुरू किया जिसे पुलिस के द्वारा नागपुर में होने की पूष्टि होने पर नागपुर से भाग कर नया बसेरा जबलपुर में बना लिया तथा लोगो की नजरो से बचने के लिये छाबडा कंट्रक्शन का संचालक हूॅ बोलकर जीवन यापन कर गुप्त रूप से नशे के व्यापार में संलिप्त था।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,