छत्तीसगढ़तखतपुर

इनाम का लालच देकर ठगने वाली महिला पकड़ाई

एसबीआई ब्रांच तखतपुर से उक्त खाता के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई गयी तो पता चला कि ट्रांजैक्शन राघोगढ़ गुना के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से हुआ है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

राकेश खुटे के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया, कि उसने 3 लाख रुपये नगद और एक पल्सर बाइक जीता है, इस एवज में इसको कुछ रुपए जमा करना होगा। और उसको एक अकाउंट नंबर दिया गया, राकेश द्वारा अंजान मोबाइल धारक के द्वारा दिये गये खाता नंबर में अलग-अलग दिनांक को कुल 2,08,000 रुपया जमा किया गया, इसके बाद वह नंबर स्विच ऑफ हो गया। तब राकेश को ठगे जाने का एहसास हुआ ।उसके द्वारा ठगी की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में
विवेचना कार्यवाही में लिया गया । इस दौरान एसबीआई ब्रांच तखतपुर से उक्त खाता के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई गयी तो पता चला कि ट्रांजैक्शन राघोगढ़ गुना के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से हुआ है।
जिसके बाद सायबर सेल से जानकारी प्राप्तकर थाना तखतपुर से एक विशेष टीम भेज कर खाताधारक के संबंध में तस्दीक करवाया गया, खाता धारक पूजा कुशवाहा पति रवि कुशवाहा उम्र 20 वर्ष, ग्राम रुठियाई बेरखेड़ी थाना धननारा जिला गुना (मध्य प्रदेश) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि पूर्व में एक लड़के से उसका प्रेम संबंध था। उसी लड़के को इसने अपना बैंक पासबुक एवं एटीएम पासवर्ड सहित दे दिया था तथा उसके अकाउंट में पैसा आने पर दोनों का आधा- आधा हिस्सा बांटने की योजना थी। पूजा कुशवाहा द्वारा अपना अपराध कबूल करने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। वहीं उसके साथी की तलाश तखतपुर पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी