रायपुर

कोरोना अपडेट- प्रदेश में 230 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9000 के पार….मौत के मामले भी हुए 54

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 316127 सेम्पल्स की जांच की गई जिसमें 9086 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई , जिसके साथ ही अब तक कुल 6230 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए और 2803 मरीज सक्रिय हैं । प्रदेश में गुरुवार को कुल नए 230 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है जिसमे रायपुर से 132 , कोंडागांव से 23 , दुर्ग से 19 , राजनांदगांव से 17 , महासमुंद से 9 , कोरबा से 6 , बलरामपुर , बस्तर व बलौदाबाजार से 4-4 , बिलासपुर से 3 , जांजगीर से 2 , दंतेवाड़ा , जशपुर , सूरजपुर , सरगुजा , गरियाबंद , कांकेर व अन्य राज्य से 1-1 शामिल है, इसके अलावा रायपुर निवासी 44 वर्षीय पुरूष, गरियाबंद निवासी 59 वर्षीय पुरूष और बिलासपुर सेंट्रल जेल के 85 वर्षीय पुरुष कैदी की मौत हुई है, जो कोरोनावायरस के अलावा अन्य बीमारियों से संक्रमित थे, जिसके बाद अब प्रदेश में इस कोरोनावायरस की संक्रमण से मरने वालों की संख्या 54 हो गई है।

न्यायधानी में नही थम रहा पॉजिटिव मरीजो के मिलने का सिलसिला..

कोरोना संक्रमण का खतरा न्यायधानी में कम होता नजर नही आ रहा है। जिले में रोजाना संक्रमित मरीजो के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार देर रात और शुक्रवार को सात नए संक्रमित मरीजो की पहचान की गई हैं। जो शहरीय और ग्रामीण क्षेत्रों से है। पॉजिटिव मरीजो में 5 पुरुष और 2 महिला शामिल है। शुक्रवार को मिले तीन मरीजो में दो बिलासपुर शहरीय क्षेत्र तो एक ग्रामीण क्षेत्र से है। जिनमे मिनिबस्ती जरहाभाठा में रहने वाले 56 वर्षीय व्यक्ति सहित मंगला निवासी 41 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। दोनों ही मरीज सिम्स हॉस्पिटल में संदेह के आधार पर अपनी जांच कराने पहुँचे थे। वही मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पोड़ी निवासी 29 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। इसके साथ गुरुवार देर रात 4 नए पॉजिटिव मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसमे कीर्तिनगर में रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। जिसे पूर्व में ही तबियत बिगड़ने पर अपॉलो हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। वही सिद्धशिखर अपार्टमेंट शांति नगर में रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति जो पूर्व में तबीयत खराब होने पर सिम्स आया था।

जहाँ उसे डॉक्टरो ने एडमिट कर लिया था। वह भी संक्रमित पाया गया है। इधर लिंगियाडीह निवासी 24 साल का युवक और मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत 20 वर्षीय महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से किसी भी मरीज की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नही है। सभी पूर्व में संक्रमित मरीजो के संपर्क में आकर ही संक्रमित हुए है। इस बीच राहत की बात यह है। शुक्रवार को जिले के 23 कोरोना संक्रमित मरीजो के ठीक होने उपरांत डिस्चार्ज किया गया है। जिसमे रेल्वे कोविड हॉस्पिटल से 7 और बिलासपुर कोविड हॉस्पिटल से 16 मरीज शामिल है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोविड संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 670 हो चुकी है। जबकि अब भी 170 एक्टिव मरीजो का इलाज किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा