बिलासपुर

कट्टे की नोक पर 70 लाख की लूट का मामला, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में अलर्ट….पुलिस कर रही नाकेबंदी

रमेश राजपूत

बिलासपुर– कवर्धा जिले में आज सुबह 9 से 10 बजे के बीच राइस मिल के मुंशी से कट्टे की नोक पर 70 लाख रुपए की लूट की घटना सामने आई है। बाइक सवार दो लूटेरो ने बैंक पैसा जमा करने जाने वाले दौरान रास्ते मे इस घटना को अंजाम दिया है, लूट की घटना के बाद 4 जिलों में अलर्ट जारी करते हुए सघन नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है। राइसमिल का मुंशी मुन्ना अग्रवाल अपने एक अन्य कर्मचारी के साथ बाईक में सवार होकर 70 लाख जमा करने के लिये बिलासपुर निकला हुआ था। इस दौरान कुंडा और पांडातराई के बीच जंगलपुर के पास बाईक सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोका और कट्टा दिखाकर रूपयों से भरा बैग लूट ले गए। घटना के बाद पीड़ितों ने इसकी जानकारी कवर्धा पुलिस को दी।

घटना के बाद सीमा क्षेत्रों के जिलों में भी नाकेबंदी कर लूटेरों की घेराबंदी की जा रही है। बिलासपुर जिले में भी सभी प्रमुख स्थानों पर चेकिंग जारी है, इस दौरान सभी वाहनों की जांच और पूछताछ कर संदेहियों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता...