बिलासपुर

बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का बड़ा खुलासा, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देकर लाखों रुपये और भारी मात्रा में सोने के आभूषण हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवती को उसके परिवार और छोटे बच्चों की हत्या तथा सड़क दुर्घटना कराने की धमकी देकर करीब 14.50 लाख रुपये नकद और 450 ग्राम सोने के जेवरात हड़प लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, दो सोने जैसी पीली धातु की अंगूठियां, एक चेन, मोबाइल फोन तथा अपराध की रकम से खरीदी गई एक एक्टिवा जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार राजीव विहार निवासी प्रार्थी ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराई कि अस्वस्थ होने के कारण उन्होंने बैंक संबंधी कार्य और लॉकर की चाबी अपनी पोती को सौंप रखी थी। इसी दौरान जनवरी 2025 से आरोपी आयुष यादव और उसके साथियों ने युवती को लगातार डराना-धमकाना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उसके परिवार के सदस्यों और छोटे बच्चों को जान से मारने तथा एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से भयभीत कर दिया।

डर के माहौल में युवती से आरोपियों ने एसबीआई और सहकारी बैंक खातों से एटीएम तथा फोन-पे के माध्यम से किश्तों में 14.50 लाख रुपये निकलवा लिए। इतना ही नहीं, उसे आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे लगभग 450 ग्राम सोने के हार, चेन, अंगूठी, झुमके, टीका सहित अन्य आभूषण भी अपने कब्जे में ले लिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आयुष यादव, आदर्श शर्मा, प्रिंस साहू और आदित्य पांडे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस फरार आरोपी प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...