पचपेड़ी

पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष खोज दल की मांग, प्रशासन पर सवाल

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम जोंधरा निवासी 28 वर्षीय मछुआरे सुखदेव केंवट के शिवनाथ नदी में बहने के नौ दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। इस घटना से परिवार और ग्रामीणों में गहरी चिंता और निराशा है। परिजनों ने जिला प्रशासन से विशेष खोज दल लगाकर युवक की तलाश कराने की मांग की है। गौरतलब है कि सुखदेव केंवट गत गुरुवार को गांव के अन्य लोगों के साथ शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान तेज बहाव में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी की धारा में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस, एसडीआरएफ, लवन पुलिस, पामगढ़ पुलिस तथा आसपास के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया।

देर रात जांजगीर-चांपा जिले के देवरघटा क्षेत्र के पास नदी में एक शव दिखाई देने की जानकारी मिली थी, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। परिजनों का कहना है कि शुरुआती दिनों में तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन अब खोज की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दस दिन बीत जाने के बाद भी सुखदेव का पता नहीं चलने से परिवार का धैर्य जवाब देने लगा है। उन्होंने प्रशासन से एसडीआरएफ या विशेष जल खोज दल की सहायता लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए युवक की तलाश तेज करने की अपील की है। उनका कहना है कि जब तक सुखदेव का पता नहीं चलता, तब तक परिवार को मानसिक शांति नहीं मिल सकेगी। वहीं प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...