बिलासपुर

गड़बड़ी करने वाले धान खरीदी प्रभारी और कम्प्यूटर आॅपरेटर को खरीदी कार्य से किया गया अलग, निरीक्षण में पकड़ी गई गड़बड़ी

रमेश राजपूत

बिलासपुर- खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में गड़बड़ी करने वाले सेवा सहकारी समिति खम्हरिया के उपकेन्द्र देवरीखुर्द के धान खरीदी प्रभारी संतोष कुमार और सेवा सहकारी समिति हिर्री अंतर्गत खरीदी केन्द्र के कम्प्यूटर आॅपरेटर धर्मेन्द्र कुमार कुर्रे को धान खरीदी कार्य से तत्काल पृथक कर उनके विरूद्ध कर्मचारी सेवा नियम 1918 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग के निर्देश पर धान खरीदी केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। तहसीलदार तखतपुर द्वारा सहकारी समिति खम्हरिया उपकेन्द्र देवरीखुर्द का आकस्मिक जांच करने पर धान खरीदी 2259 बोरी पाया गया तथा भौतिक सत्यापन में केन्द्र में रखे गये नमी मापक यंत्र से जांच करने पर 10 से 12 बोरियों में धान में 17 प्रतिशत से उपर नमी पाया गया। इस प्रकार उपकेन्द्र खरीदी प्रभारी संतोष कुमार ने शासन द्वारा निर्धारित 17 प्रतिशत नमी से अधिक नमी वाला धान खरीदी कर शासन के निर्देशों की अवहेलना की।

अतः उन्हें उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं बिलासपुर द्वारा खरीदी कार्य से पृथक कर सेवा सहकारी समिति खम्हरिया के अध्यक्ष एवं संचालक मंडल को उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी तरह नायब तहसीलदार बिल्हा द्वारा सेवा सहकारी समिति हिर्री की आकस्मिक जांच करने पर कृषकों को जारी टोकन में दर्शित मात्रा से अधिक धान खरीदी पाई गई। इस कृत्य के लिये टोकन जारीकर्ता एवं कम्प्यूटर आॅपरेटर को जिम्मेदार मानते हुए उसे तत्काल धान खरीदी कार्य से पृथक किया गया है। साथ ही नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश सेवा सहकारी समिति मर्यादित हिर्री के अध्यक्ष एवं संचालक मंडल को दिया गया है। इन दोनों प्रकरणों में कार्यवाही नहीं करने पर संचालक मंडल के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

अमानक स्तर के धान खरीदी पर कड़ी कार्यवाही

खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 1 दिसंबर से किया जा रहा है। धान खरीदी कार्य 130 केन्द्रों के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक 1 लाख 39 हजार 39 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने गुणवत्तापूर्ण धान खरीदी के लिये कडे़ निर्देश दिये हैं। अमानक स्तर के धान खरीदी पर संबंधित धान उपार्जन प्रभारियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित...हलषष्ठी, महाष्टमी और भाई दूज पर रहेगी छुट्टी, 2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म... मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार...