बिलासपुर

जज्बा की टीम दे रही जरूरतमंदों को जीवन, लॉक डाउन में भी जुटाए 65 यूनिट ब्लड….

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जरूरतमंदो को लेकर जीवन रेखा की तरह काम करने वाली जज्बा की टीम एक बार फिर समाज के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने प्रतिबद्ध नजर आ रही है। एक और जहाँ पूरा विश्व कोरोना वायरस से ख़ौफ़ में है तो अपनी जान की परवाह किए बगैर जज्बा वेलफेयर सोसायटी की टीम शहर में भर्ती सभी तरह के मरीज़ों और थैलासीमिया पीड़ित,सिकलिंन पीड़ित मरीज़ो के लिए देवदूत बन कर काम कर रहा है। लॉक डाउन के बीच 22 मार्च से अब तक दो दर्जन से भी अधिक मरीजो के लिए जज्बा की टीम ने त्वरित रूप से ब्लड की मदद पहुचाई है। थैलासीमिया पीड़ित के अलावा सभी जरूरतमंद मरीजो के लिए जज्बा की टीम ने 65 यूनिट ब्लड की व्यवस्था सुनिश्चित की है। जो वाकई में काबिले तारीफ है। जज़्बा द्वारा इस मुश्किल घड़ी में उसका साथ देने वाले सभी ब्लड डोनर्स को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है , साथ ही ये वादा भी किया जा रहा है कि इन सभी रक्तदाताओं को दिए जा रहे प्रशंसा पत्र की वैधता आजीवन रहेगी , वो जब चाहेंगे जज़्बा उनकी सहायता करने उनके साथ खड़ी मिलेगी। जज़्बा की रक्तमित्र की टीम में संयोजक संजय मतलानी , अध्यक्ष विनय जेपी वर्म , शुभम प्रेमानी , रूपांक सिंह ठाकूर , प्रकाश देबनाथ , शिवम अवस्थी , उत्तम साहू, पायल चक्रबर्ती , तृप्ति सिंह , योगेश साहू , आयुष अरोरा , विजय वाधवानी , मो. नियाज़ , मो. कलाम शामिल हैं। जो लगातार जरूरत मंदो को रक्त मुहैया कराने तत्पर रहते हैं।

अन्य जिलों के मरीजो तक भी पहुँचाई मदद..

लॉकडाउन की वजह से अलग अलग जिलों में फंसे हुए, 5 थैलासीमिया पीड़ित बच्चों तक जज्बा की टीम ने मदद पहुचाई है। टीम के संयोजक संजय मतलानी ने अपनी जिम्मेदारी पर जांजगीर जिले के कुलिपोटा गांव के 4 थैलासीमिया पीड़ित बच्चों क्रमशः सजनी गोंड़ 3 साल ,राजा गोंड़ 3 साल , फगुराम गोंड़ 2 साल , रागिनी गोंड़ 1 साल एंव कवर्धा के अंदर के एक गांव से नेतराम साहू 10 साल के सभी बच्चो को ना सिर्फ उनके गांवो से बिलासपुर लाया बल्कि इलाज होने के बाद उन्हें सकुशल उनके गृह ग्राम छोड़ा गया।

पुलिस प्रशासन ने भी किया सहयोग..

शहर में बीते दिनों से लागू हुए धारा 144 के मद्देनजर यातायात व्यवस्था पूरी तरह बंद है। ऐसे में जज्बा वेलफेयर सोसायटी के संयोजक संजय मतलानी ने थैलीसीमिया पीड़ित बच्चो के लिए ब्लड उपलब्ध कराने की इच्छा जाहिर करते हुए,पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल से मदद मांगी। तो उन्होंने सोसायटी द्वारा किए जा रहे इन नेक पहल के लिए सिविल लाइन थाने से दूसरे जिले में आवागमन का पास मुहैय्या करवाया। उन्होंने आगे भी पूरा सहयोग देने का वादा किया और कानून के अंतर्गत रहकर लोगो को ब्लड बैंक तक पहुंचाने की अनुमति प्रदान की है।
व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम आप भी शामिल हो सकते इस मुहिम में..

वर्तमान में जज़्बा ने एक व्हाट्सएप का इमरजेंसी ब्लड डोनर ग्रुप अस्थाई रूप से बनाया है, जिसमे ऐसे डोनर्स को जोड़ा जा रहा है, जो इस लॉकडाउन के वक़्त में जज़्बा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और एक मैसेज मिलते ही उनके साथ चल पड़ते हैं जज़्बा के उस ग्रुप में जुड़ने के लिए 9617741111 पर केवल अपना नाम , पता , ब्लड ग्रुप भेज देने से आप इस रक्तमित्र कि मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं।
error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...