महासमुंद

70 किलोग्राम गांजे के साथ उड़ीसा के दो तस्कर गिरफ्तार, गुजरात ले जा रहे थे अवैध गांजा…होंडा सिटी कार सहित 19 लाख से अधिक के माल की जब्ती

रमेश राजपूत

महासमुंद – पुलिस थाना कोमाखान ने 70 किलो गांजा और होंडा सिटी कार सहित दो आरोपियोंं को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है, उड़ीसा प्रांत से होने वाले अवैध गांजा एवं गांजा तस्करों पर निगाह रखी जा रही है इसी के तहत 20 सितंबर को एनएच 353 फॉरेस्ट नाका टेमरी में मुखबिर की सूचना पर होंडा सिटी कार जी जे 12 ए के 5732 को रोककर चेक करने पर कार में सवार अरुण कुमार पाणिग्रही पिता विश्वनाथ पाणिग्रही उम्र 30 साल ग्राम कोदला थाना कुदला जिला गंजाम उड़ीसा एवं सूर्या सबर पिता एरना सबर उम्र 20 वर्ष ग्राम किराम्बो थाना मोहना जिला गजपति उड़ीसा के संयुक्त कब्जे से एक होंडा सिटी कार कीमती 5,00000 एवं 70 किलो मादक पदार्थ गांजा

कीमती 14,00000 तीन विभिन्न कंपनियों के मोबाइल एवं दोनों से नगदी रकम 5000 रुपये सहित कुल 19,12,400 रुपये की संपत्ति जप्त की गई है। सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक प्रदीप मिंज सहायक उपनिरीक्षक कौशल साहू ,प्रधान आरक्षक ,नरेंद्र साहू ,महिला आरक्षक नीरा यादव ,आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक राजकुमार वर्मा आरक्षक हेमलाल ध्रुव द्वारा की गई उक्त गांजा को गजपति उड़ीसा से गुजरात स्टेट के सूरत सिटी ले जाना आरोपियों के द्वारा बताया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...