महासमुंद

बेखौफ जारी है उड़ीसा से गांजे की तस्करी, देश की राजधानी तक पहुँचाई जा रही खेप….पुलिस को मिली बड़ी सफलता ट्रक सहित 1 करोड़ 62 लाख रुपए का गांजा जब्त

रमेश राजपूत

महासमुंद– पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर  अवैध गांजा परिवहन व अवैध शराब तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। जिसके तहत् ओडिशा राज्य से होने वाली अवैध गांजा परिवहन को रोकने के लिए सरहदी थाना प्रभारियों को मुखबीर लगाकर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी कि मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन होने वाला है । थाना कोमाखान की टीम क्षेत्र के संभावित जगहों पर नाकाबंदी लगाकर संदिग्ध वाहन की तलाश कर रही थी, इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध गांजा भर कर ओडिशा से महासमुंद के रास्ते ले जाया जा रहा है सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम त्वरित रूप से अलर्ट कर संदिग्ध ट्रकों पर निगाह रखा गया ,

तभी ओडिशा की ओर से एक ट्रक वाहन क्रमांक आर जे 02 जीए 5686 आ रही थी। जिसे ग्राम टेमरी फारेस्ट नाका के पास रोका गया। वाहन में दो व्यक्त्ति सवार थे । जिन्होने अपना नाम खालिद पिता स्माईल उम्र 20 वर्ष निवासी हैबदरा थाना गोपालगढ़ वार्ड नं . 32/204 जिला भरतपुर राजस्थान और साकिर हुसैन पिता सौकत अली उम्र 32 वर्ष निवासी पाटा वार्ड नं . 02 थाना नौगावां रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान होना बताये । दोनों व्यक्तियों को वाहन से उतार कर तलाशी ली गई तो वाहन में खाली कैरेट दिखा कैरेटों को हटाकर देखने पर उसके बीच में 26 बोरियों में भरा 165 पैकेट खाखी रंग के झिल्ली में लिपटा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला । आरोपियों को पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा को भवानीपटना उड़ीसा से दिल्ली ले जाना बताये । आरोपियों के कब्जे से कुल 08 क्विंटल 10 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,62,00,000 रूपये को जप्त कर आरोपियों को गिरपतार कर उनके विरूद्ध थाना कोमाखान में धारा 20 ( ख ) नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...