बिलासपुर

कोरोना अपडेट बिलासपुर:- जिले में 228+ नए पॉजिटिव मरीज मिले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 7702….वही अब तक 5424 मरीज हुए स्वस्थ

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना की रफ्तार शनिवार को 200 प्लस रही,जिले में एक ही दिन में 228 नए मरीजो की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिनमे सर्वाधिक मरीज 181 शहरीय इलाको के है। तो वही बिल्हा ब्लॉक से 22,मस्तूरी से 14 और कोटा से 9 के साथ एक जीपीएम और एक जांजगीर से संक्रमित मरीजो की पहचान हुई है। इन मरीजो में हाईकोर्ट कर्मचारी, पुलिसकर्मी,रेलकर्मी,मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर,सिम्स कर्मी सहित महादेव हॉस्पिटल स्टाफ, शहर के नामी गिरामी लोग कोविड के चपेट में आए है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट और सिम्स में हर दिन मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को तीन नए मरीजों की पहचान हुई है। 50, 49 और 54 साल के तीन मरीज मिले हैं। तीनों पुरुष हैं इसी तरह सिम्स में 25 और 40,43 और 39 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।इसके अलावा पुलिस लाइन में मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनकी उम्र 62, 45 और 42 साल है। अब मरीजों के संपर्क में रहने वाले संदेहियों की जांच होगी। आपको बता दे संक्रमित जेपी विहार, हाईकोर्ट, पुराना बस स्टैंड, आरके नगर, तालापारा, दयालबंद, शांति नगर, विनायक अपार्टमेंट, पंजाबी कालोनी, डीपूपारा, विद्या नगर, अंबा टॉवर, विनोवा नगर, सत्यम चौक, लिंक रोड, रिंग रोड, टिकरापारा, कुदुदंड, तिफरा, तोरवा, गांधी चौक, यदुनंदन नगर, ओम नगर, चांटीडीह, अर्चना विहार, सिम्स, मंगला, प्रगति विहार, तेलीपारा, मिनोचा कालोनी, लिंगियाडीह, अश्मा सिटी, महादेव अस्पताल, पुलिस लाइन, अशोक नगर, जरहाभाठा, दयालबंद, उसलापुर, एनटीपीसी, चकरभाठा, जूना बिलासपुर, कोंचरा, सेमरा सहित अन्य इलाकों में मरीज मिले हैं। इन संक्रमित मरीजो को मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 7702 हो गई है। जिसमे से शनिवार को 297 मरीज डिस्चार्ज होने के बाद अब तक जिले में ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 5424 तक पहुँच गई है। जबकि अब भी जिले में 2134 एक्टिव मरीज है। जिनका सघन इलाज जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित