रतनपुर

पंच प्रतिनिधि के गाड़ी में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग,गाड़ी जलकर हुआ खाक,,

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर –थाना अंतर्गत ग्राम गिधौरी के रहने वाले पंच प्रतिनिधि राजेश कुमार कश्यप के घर के बाहर खड़ी उनकी मोटरसायकल को किसी अज्ञात ने आग के हवाले कर दिया। आग लगने से मोटरसायकल धूं-धूं कर जलने लगी। मोटरसायकल से आग की लपटें निकलती देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना राजेश को दी। इससे पहले की गाड़ी में लगे आग पर काबू पाते गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।

राजेश कश्यप ने घटना की सूचना रतनपुर पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार की रात उनकी मोरसायकल में आग लगा दी ।
राजेश कश्यप के अनुसार शनिवार की रात 9 बजे के आसपास अपनी मोटरसायकल को घर के बाहर खड़ी किया था। करीब 11 बजे उनके पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी गाड़ी में आग लगी है।

इस पर जैसे-तैसे आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जल क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। रतनपुर पुलिस मौके पर पहुच मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार